Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 का notification जिला-वार जारी हो चुका है। इसमें राजस्थान की 10th pass और 12th pass महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस recruitment प्रक्रिया में महिला उम्मीदवारों को offline mode में application form जमा करना होगा। राजस्थान में Anganwadi Bharti का notification अलग-अलग districts के अनुसार जारी किया जाता है, इसलिए हर जिले की last date भी अलग निर्धारित होती है।
इस भर्ती के तहत Anganwadi Worker, Helper और Sathin के posts पर नियुक्तियां की जाएंगी। महिला अभ्यर्थी Women and Child Development Department (WCD) की official website या नजदीकी Child Development Project Office से application form निशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद निर्धारित format में application form भरकर अंतिम तिथि से पहले संबंधित कार्यालय में जमा करना आवश्यक होगा।
ध्यान रहे कि महिला अभ्यर्थी जिस rural area या urban area के Anganwadi Center के लिए आवेदन कर रही हैं, वह उसी क्षेत्र की local resident होनी चाहिए।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान |
| पद का नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन |
| पदों की संख्या | 2000+ |
| नौकरी का स्थान | गृह जिला (राजस्थान) |
| योग्यता | 10वीं और 12वीं पास |
| कैटेगरी | Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 |
| अभ्यर्थी की पात्रता | राजस्थान राज्य की महिला अभ्यर्थी |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन |
| नियुक्ति प्रक्रिया | नियमानुसार मेरिट लिस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Latest News
महिला अभ्यर्थी जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयनित की जा रही हैं, उन्हें उसी राजस्व ग्राम या वार्ड की स्थानीय निवासी (local resident) होना आवश्यक है। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को उनके ससुराल और मायके दोनों स्थानों पर निवासी माना जाएगा। Rajasthan Anganwadi Recruitment में married और unmarried दोनों महिलाएं eligible होंगी। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में कवरेज क्षेत्र की 50% से अधिक जनसंख्या SC, ST या Minority community से संबंधित है, वहां उसी वर्ग की महिला का चयन किया जाएगा। आवेदिका के घर में toilet होना और उसका regular इस्तेमाल अनिवार्य है।
आंगनवाड़ी साथिन पद के लिए योग्यता 10th pass एवं age limit 21 to 40 years रखी गई है। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए qualification 12th pass और age limit 18 to 35 years है। Rajasthan Anganwadi Vacancy की application last date district wise अलग-अलग निर्धारित की गई है। रिक्त पदों की संख्या, पात्रता (eligibility), selection process आदि की पूरी जानकारी official notification और official website से प्राप्त की जा सकती है।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Application Fee
इस भर्ती के लिए कोई भी application fee नहीं रखी गई है, महिला अभ्यर्थी फॉर्म free of cost भर सकती हैं।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Age Limit
साथिन पद के लिए आयु 21 से 40 वर्ष और कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए 18 से 35 वर्ष तक है। SC, ST, Widow, Divorcee, Special Category महिलाओं को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Educational Qualification
- साथिन के लिए – 10th pass (recognized board)
- कार्यकर्ता व सहायिका के लिए – 12th pass
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- 10th और 12th की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- caste certificate
- Ration card / Jan Aadhar card / ID proof
- RSCIT certificate या equivalent computer course
- Experience certificate (यदि हो)
- अन्य जरूरी दस्तावेज
How to Apply Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 (Online/Offline Process)
- महिला एवं बाल विकास विभाग की official website wcd.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- संबंधित जिले की राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती official notification डाउनलोड करें।
- नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़कर eligibility check करें।
- आवेदन फॉर्म download कर प्रिंट लें, या संबंधित कार्यालय से free में प्राप्त करें।
- फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की self-attested photocopy संलग्न करें।
- निर्धारित प्रारूप में लिफाफे में रखकर final date से पहले दिए गए पते पर जमा कर दें।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Important Links
कोटपुतली-बहरोड़ जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका) 28 नवंबर 2025 फलोदी जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका) 18 दिसंबर 2025 झुंझुनू जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका) 22 दिसंबर 2025 श्रीगंगानगर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका) 23 दिसंबर 2025 भीलवाड़ा जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका) 17 दिसंबर 2025 चूरू जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका) 14 दिसंबर 2025 हनुमानगढ़ जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका) 5 दिसंबर 2025 Official Notification Kotputli-Behror, Phalodi district, Jhunjhunu district, Sri Ganganagar district 1st, Sri Ganganagar district 2nd, Bhilwara District, Churu District, Hanumangarh district-1st, Hanumangarh district 2nd Official Website wcd.rajasthan.gov.in Check All Latest Jobs Rajasthan Vacancy